Jahanabad News: हत्या के प्रयास का आरोपित समेत दो गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 20 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलावर और काको थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। भेलावर थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कृष्णा बीघा गांव में छापेमारी कर मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपित शत्रुध्न यादव को गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। इधर, काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के दमुहा गांव में छापेमारी कर रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: हत्या का प्रयास के आरोपित समेत 12 गिरफ्तार, शराब जब्त उसके विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट (एनबीडब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.