जहानाबाद, अक्टूबर 12 -- Jahanabad News: 4600 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब किया नष्ट, उपकरण जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। दशहरे को लेकर जिले में शराब के धंधेबाजों और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान के तहत 12 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें हत्या का प्रयास और चोरी मामले के आरोपित शामिल हैं। बड़े पैमाने पर अर्द्धनिर्मित शराब विनष्ट की गई। शराब बनाने के उपकरण जब्त बरामद किए गए। सोमवार को आधिकारिक तौर पर उक्त जानकारियां दी गई। बताया गया है कि नगर थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में शहर के ही रामगढ़ मोहल्ला के निवासी पप्पू कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया। उसे जेल भेजा गया है। परस विगहा थाने की पुलिस ने गोनवां गांव के रहने वाले उपेंद्र यादव और कल्पा थाने की पुलिस ने काजीपुर टाली गांव के सुदीप दास की गिरफ्तारी की। इन दोनों के विरुद्...