जहानाबाद, जुलाई 22 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। बराबर थाना क्षेत्र के परसौना गांव में हत्या मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के घरों से कुर्की जब्ती किया गया। यह मामला डेढ़ साल पहले की है जब एक युवक लोकनाथ यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस हुआ था। जिसमें छह लोग अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर शाम चार घरों को कुर्क किया गया। जिसमें सत्येंद्र यादव, जितेंद्र यादव, सुवे लाल यादव और उपेंद्र यादव शामिल। पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से घरों के चौखट किवाड़ी एवं अन्य फर्नीचर को उखाड़ा। जैसा कि बताया गया है सोमवार की रात सुनील यादव की हत्या कर दी गई थी। जो लोकनाथ यादव का पिता था। पिता की हत्या के बाद पुलिस हरकत में आई है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस...