जहानाबाद, सितम्बर 21 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। काको और भेलावर थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनमें मारपीट, हत्या, शराब कारोबार और शराब के नशे में हंगामा करने के मामले के आरोपित शामिल हैं। भेलावर थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि पंचरुखिया गांव से सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में विकास कुमार, लोदीपुर से हत्या के मामले में तुलसी देवी तथा तेतारपुर गांव से राजेश कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। वहीं काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार, अब्दालचक गांव से शराब कारोबारी अरविंद सपेरा को तथा मनियामा गांव से शराब के नशे में हंगामा करते मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हत्या का प्रयास करने के आरोपित सहित पांच गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की ...