Jahanabad News: हजामपुर गांव का ट्रांसफार्मर जला, पेयजल आपूर्ति प्रभावित
जहानाबाद, जुलाई 31 -- Jahanabad News: रतनी, । प्रखंड क्षेत्र के पंडौल पंचायत अंतर्गत हजामपुर गांव स्थित ट्रांसफार्मर में गुरुवार की देर शाम अचानक आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। लोग आवाज सुनकर घर से बाहर निकले तो देखा कि ट्रांसफार्मर धू धु कर लहर रहा है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझा दिया। हालांकि पूरे गांव में बिजली गुल हो गई और गांव अंधेरे में डूब गया। ट्रांसफार्मर जलने के बाद पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गया है। ग्रामीण वेद प्रकाश के अनुसार ट्रांसफार्मर में लगातार कई दिनों से खराबी थी। कई मर्तबा विद्युत विभाग के कर्मी द्वारा ठीक किया गया था। परंतु अचानक गुरुवार की रात ट्रांसफार्मर ब्लास्ट कर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.