जहानाबाद, सितम्बर 1 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों पर हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाएं फिलहाल खतरे से बाहर हैं। पहली घटना अरवल के समीप हुई, जिसमें अरवल निवासी 50 वर्षीय राजकुमारी देवी जख्मी हो गईं। दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, दूसरी घटना कुर्था के पास हुई। इस हादसे में कुर्था प्रखंड के कुड़मरई गांव निवासी 70 वर्षीय सुबह पंख देवी जख्मी हो गईं। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सदर अस्पताल की चि...