जहानाबाद, जुलाई 19 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के महावीरगंज गांव निवासी बुधन पासवान के 8 वर्षीय पुत्र लच्छू कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु के बाद कलेर प्रखंड भाग-1 की जिला परिषद सदस्य अमृता रानी मृतक के घर पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर अमृता रानी ने कहा कि इतनी कम उम्र में एक मासूम बच्चे का इस दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता, लेकिन इस कठिन समय में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। जिला परिषद सदस्य अमृता रानी ने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे प्रशासन से संपर्क कर सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता दिलाने का प्रयास करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...