जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर प्रसाद बाजार के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 38 वर्षीय धीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, धीरज कुमार मोटरसाइकिल से अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान प्रसाद बाजार के समीप अचानक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि युवक के शरीर पर चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है, लेकिन चिकित्सकीय निगरानी में इल...