Jahanabad News: सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम
जहानाबाद, जुलाई 24 -- Jahanabad News: हाल ही में मैट्रिक परीक्षा में सफल हुआ था मृतक किशोर -होनहार बेटे की असमय मौत से माता-पिता और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा अरवल, निज संवाददाता। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय सुधांशु कुमार की शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक लेखा बीघा गांव निवासी बिजेंद्र यादव का बड़ा पुत्र था।
दुर्घटना का विवरण गौरतलब हो की सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग स्थित केनरा बैंक के समीप बीते 20 जुलाई को दुर्घटना हुई थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सड़क हादसे में सुधांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.