जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के पटना-औरंगाबाद नहर रोड में मोटरसाइकिल से जा रहे किसान सलाहकार गुड्डू शर्मा को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। सड़क दुर्घटना में किसान सलाहकार के जख्मी होने की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, संजीव कुमार एवं टूटू शर्मा सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी का हालचाल लिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रमन आर्यभट्ट ने बताया कि जख्मी खतरे से बाहर हैं, हालांकि उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...