Jahanabad News: सड़क किनारे खड़ी कार से 99 लीटर विदेशी शराब बरामद
जहानाबाद, अगस्त 20 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की रात विशेष अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान करपी थाना क्षेत्र में 99 लीटर विदेशी शराब बरामद की। उत्पाद विभाग की टीम शहर तेलपा-करपी रोड पर बद्रीगढ़ के समीप वाहन जांच कर रही थी।
छानबीन के दौरान इसी दौरान सड़क किनारे एक अर्टिगा कार संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। उत्पाद विभाग की टीम ने कार की जांच करने का प्रयास किया तो वाहन पूरी तरह लॉक मिला। इसके बाद उत्पाद थाना अध्यक्ष कुमार गौरव ने किसी तरह कार का शीशा खोलकर अंदर जांच की। जांच के दौरान कार में 11 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद वाहन का हैंडल खोलकर कार को जब्त कर उत्पाद थाना लाया गया। उत्पाद थाना अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि अर्टिगा कार से कुल 11 कार्टून में 99 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.