जहानाबाद, अक्टूबर 17 -- आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक Jahanabad News: गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के टीकाकरण और परिवार नियोजन सेवाओं पर दिया गया विशेष जोर हुलासगंज, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हुलासगंज प्रखंड के गिंजी स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) खुशबू कुमारी ने की। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें विभागीय योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सीएचओ खुशबू कुमारी ने स्वास्थ्...