जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। स्वामी रंग रामानुजाचार्य की जयंती समारोह के अवसर पर रघुनाथपुर गांव में बाईस से छब्बीस अक्टूबर तक आयोजित अखंड संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में इलाके के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। अखंड संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन में स्थानीय ग्रामीण उत्साह के साथ बड़ी संख्या में इलाके के लोग शामिल होकर भगवान के नाम का संकीर्तन कर रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से संकीर्तन में भाग ले रहे हैं, जिससे गांव में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। आयोजक परशुराम शर्मा ने बताया कि लगातार पांचवें बर्ष जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन रविवार ...