जहानाबाद, नवम्बर 24 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। स्वर्ण व्यवसायी मनोज कुमार हत्याकांड का उद्भेदन करने की मांग को लेकर उनके भाई रविंद्र प्रसाद का प्रखंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन के समर्थन में कुर्था नगर पंचायत के कई लोग पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। अनशन के दूसरे दिन रविंद्र प्रसाद ने हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने, घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर अविलंब गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मनोज स्वर्णकार हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...