जहानाबाद, सितम्बर 26 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। एसएस कॉलेज, जहानाबाद के भूगोल विभाग के तत्वावधान में शनिवार को महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए क्लास रूम, प्रयोगशालाओं एवं परिसर के विभिन्न हिस्सों की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने कचरे को एकत्र कर गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण किया। गीला कचरा हरे तथा सूखा कचरा नीले डब्बे में डाला गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहा स्वरूप, डॉ. सीमा कुमारी एवं डॉ. स्मिति रेखा के मार्गदर्शन में अभियान संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- सीयूएसबी के स्वयंसेवकों ने पंचानपुर में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान...