जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- Jahanabad News: घोसी थाना परिसर में एसपी ने कई लोगों की सुनी फरियादें घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना परिसर में गुरुवार के शाम एसपी का जनता दरबार संपन्न हुआ। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने लोगों से फरियादें सुनी। जनता दरबार के दौरान मारपीट, चोरी, एवं सूखा नशा से संबंधित अलग-अलग 11 आवेदन एसपी को दिया गया। इस मौके पर लोगों ने बारी-बारी से अपनी शिकायत पुलिस अधीक्षक के समीप रखा जिसमें एसपी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बाद में एसपी ने दुर्गा पूजा से संबंधित जानकारी भी लोगों से प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इलाके में चल रहे असामाजिक लोगों की गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचना दें। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महिसौर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक ...