जहानाबाद, नवम्बर 3 -- रोजगार सृजन और कौशल विकास की पहल Jahanabad News: रोजगार सृजन के लिए डीएम के द्वारा इकोनॉमिक टास्क फोर्स गठित जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन स्थानीय प्रतिष्ठानों और स्टार्टअप को नियोजन मेलों से जोड़ने की पहल करेगा। मंगलवार को जिला स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन करते हुए डीएम छिरिङ वाई भूटिया ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को प्रतिष्ठित संस्थानों और स्टार्टअप के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजनालय के तत्वावधान में आयोजित मेले में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन नियमित रूप से नियोजन मेलों का आयोजन...