जहानाबाद, नवम्बर 7 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। इमामगंज-करपी मुख्य पथ पर रामापुर के निकट स्थित नवीन इंटरनेशनल स्कूल की एक बस में शनिवार की शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम करीब साढ़े सात बजे विद्यालय परिसर में बस से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। आग देखते ही विद्यालय प्रबंधन की ओर से शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया गया तथा स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पटाखा दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के दिए गए निर्देश सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने म...