जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: नगर परिषद में अधिकारियों ने पार्षदों के साथ की समन्वय बैठक नगर पार्षदों ने शहरी क्षेत्र में सप्तमी से लेकर मां दुर्गे की प्रतिमाओं का विसर्जन तक कई बिंदुओं पर विचारों का किया आदान-प्रदान जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिला एवं पुलिस प्रशासन जहानाबाद शहरी क्षेत्र में सौहार्द के माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए कृत संकल्प है। इस आलोक में गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में नगर पार्षदों के साथ बैठक की और सौहार्द के माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की उनसे अपील की। एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा, एएसपी मनोज कुमार पांडेय, एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी, नप के कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार, नगर परिषद की मुख्य पार्षद रूपा देवी , उपमुख्य पार्षद पिं...