Jahanabad News: सोहजाना रोड की हालत जर्जर, आने जाने में ग्रामीणों को होती है परेशानी
जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सोहजाना रोड को जोडने वाली सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है। यह सड़क नवाबगंज रोड से सोहजाना तक जाती है। जिसकी लंबाई करीब दो किलोमीटर है। सड़क की हालत जर्जर होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के नीचे से बोल्डर निकल आया है । जिसके कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बड़ी संख्या में गांव के बच्चे पढ़ने के लिए साइकिल से मखदुमपुर आते हैं। पत्थर लगने से बच्चों का साइकिल हमेशा पंचर हो जाता है। बाइक चालकों को भी काफी परेशानी होती है। असंतुलित होकर कई बार दुर्घटनाएं हो जाती है। गांव की आबादी करीब 1000 की है। सड़क खराब रहने के कारण ग्रामीण लोगों को बाजार जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव से अनाज बाजार ले जाने और बाजार से खाद आदि लाने में परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.