जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी पर भक्तों ने अपने अराध्य देव शिव की पूजा की। मंदिरों में घंट व मंत्रोच्चार से आसपास का इलाका भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए चार बजे भोर में ही शिवालयों के द्वार खोल दिए गए थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: तीसरी सोमवारी पर शहर से गांव तक दिखी भक्तों की श्रद्धापूजा की रीतियाँ साफ-सफाई व धुलाई तथा शृंगार के बाद पहले पूजारी ने भोग लगा पूजा की। फिर श्रद्धालुओं की बारी आई। श्रद्धालु ऊं नम: शिवाय सर्व विघ्ननहराय नम: के मंत्र के साथ अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा की। बाबा भोले भंडारी को फूल, चंदन, धतूरा, आंक के फूल, धूप, कपूर, अगरबत्ती अर्पण कर जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रावण माह के तीसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं व कांवरियों की भी...