जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। कलेर थाना क्षेत्र के पूरा कोठी गांव के समीप सोन नदी के तटीय इलाके में पुलिस ने बुधवार की देर रात छापेमारी कर 432 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पैशन प्रो बाइक भी जब्त की गई। मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों की पहचान कर ली है। कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...