जहानाबाद, अगस्त 8 -- Jahanabad News: आसताना एवं खानकाह सज धज कर तैयार, तैयारी पूरी जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत सैयद शाह मोहम्मद हयात रहमानी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स रविवार को खानकाह हयातिया, अमथुआ शरीफ में आयोजित होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उपरोक्त जानकारी अमथुआ पंचायत के मुखिया सैयद मेराज अहमद सुड्डू ने दी। उन्होंने बताया कि उर्स में जायरीन की बड़ी संख्या में आगमन को देखते हुए आसताना एवं खानकाह को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

उर्स समारोह की जानकारी उन्होंने उर्स समारोह के आयोजन पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 9 अगस्त को उर्स की शुरुआत बाद नमाज फजर र्कुआन खानी एवं कुल व फातेहा से होगा। इसके बाद रहमानी रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादर पोशी एवं देश व राज्य में अमन और शांति के लिए विशेष दोआ ...