जहानाबाद, सितम्बर 12 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान एवं कायाकल्प योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सेवा से संकल्प अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, 25 गौशालाओं में होगा दीप प्रज्ज्वलनबैठक की समीक्षा डीएम ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की विभागवार तैयारियों की समीक्षा की और सभी गतिविधियों में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अभियान के तहत लाभार्थियों से संपर्क, विद्यालयों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, जनकल्याणकारी योजनाओं पर नाट्य प्रस्तुति, आंगनबाड़ी कर्मियों के सम्मान, सफलता की कहानियों का प्रचार, सेवा ज्योति यात्रा और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान जैसी गतिविधियां आयोजित की...