जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता । प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय मरसुआ में शिक्षिका के सेवानिवृत होने पर गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सेवानिवृत शिक्षिका कुसुम कुमारी वर्मा को अंग वस्त्र देकर विदा किया गया। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नागेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि स्थानीय मुखिया रीता देवी उपस्थित रही, जबकी कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान अध्यापक जमशेद अहमद ने की, और मंच का संचालन शिक्षक उज्जवल किशोर पासवान ने किया। मौके पर अनिल मोहन बबलू, शैलेश कुमार, शिक्षिका मंजू कुमारी, कृष्ण मुरारी कुमार, संजय कुमार, नुसरत अंजुम, नागेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी ...