जहानाबाद, नवम्बर 5 -- नशे के कारोबार का आरोपी गिरफ्तार Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार से जुड़े मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के खेदरू बिगहा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नशे के कारोबार से जुड़े मामले का फरार आरोपी अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खेदरू बिगहा गांव में छापेमारी की और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व नशे के कारोबार में संलिप्तता को लेकर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही वह ...