Jahanabad News: सुरजपुर के बधार से एक ही रात तीन मोटर पंप चोरी, किसानों में दहशत
जहानाबाद, जुलाई 23 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के सुरजपुर पंचायत के बधार में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात तीन किसानों के मोटर पंप की चोरी कर ली। सुबह जब किसान सिंचाई के लिए खेत पहुंचे तो मोटर पंप गायब देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसानों की भीड़ जुट गई।
चोरी की घटना बताया गया कि किसान पुष्कर शर्मा किशोरी शर्मा एवं पिंकु शर्मा का मोटर बधार में चल रहा था लेकिन मौका पाकर चोरों ने एक साथ तीनों मोटर गायब कर दिया। तथा रघुवंश शर्मा के मोटर को भी खोलने की कोशिश की लेकिन संयोग वश नहीं खुल पाया। पीड़ित किसानों ने बताया कि धान की खेती के लिए सिंचाई का समय चल रहा है। ऐसे में मोटर पंप की चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ खेती प्रभावित होने की चिंता भी सता रही है। किसानों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.