जहानाबाद, अगस्त 12 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। किसांनों की सिंचाई की समस्या को लेकर अरवल विकास मंच के अध्यक्ष रेल आंदोलन के प्रमुख मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में अरवल जिला शहर में सिंचाई विभाग के पदाधिकारी के खिलाफ विरोध मार्च करते हुए जिला पदाधिकारी को तीन सूत्री मांग का ज्ञापन दिया गया। सोन नहर से निचले छोटी नहर अईयारा रजवाहा के निचले छोर के किसान का पटवन करना सुनिश्चित करो, सोन नहर से निकले 12 छोटी नहर क्रमश: कोचहासा माली बेलखारा इमामगंज अमरा सैदपुर के निचले छोर के किसानों का पटवन सुनिश्चित करो, कुर्था बंसी करपी खासकर कुरथा विधानसभा क्षेत्र में बिजली पर सिंचाई निर्भर है। वहां के किसान का एग्रीकल्चर फीडर चालू करते हुए सभी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करते हुए बिजली का व्यवस्था किया जाए ताकि किसानों को सिंचाई का सुविधा मिल सके।

हि...