जहानाबाद, सितम्बर 21 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा ग्रामीणों को बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घोसी और पाली थाना क्षेत्र में दो नए पुलिस पिकेट खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को एसपी कोटा किरण कुमार ने अधिकारियों के साथ दोनों प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। पाली थाना क्षेत्र के बरावां पंचायत भवन तथा घोसी थाना क्षेत्र के साहोविगहा सामुदायिक भवन को पुलिस पिकेट के लिए प्रस्तावित किया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए इन स्थलों का चयन किया गया है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने भवनों की उपयुक्तता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। फोटो- 21 सितम्...