Jahanabad News: सावन महोत्सव में महिलाओं ने बांधा समां
जहानाबाद, अगस्त 21 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। गौरक्षणी स्थित एक मैरिज हॉल में शुक्रवार को केसरवानी वैश्य सभा के द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। पूजा के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसकी प्रस्तूति कर महिलाओं ने कार्यक्रम में समा बांधा। बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सावन महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा, प्रतियोगिताओं में दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.