जहानाबाद, अगस्त 4 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के बराबर मे श्रावणी मेला शुरू हो चुका है। लेकिन रोड मे लगी स्ट्रीट लाइट अभी भी अधिकांश जगहों पर खराब है। लोगों को उम्मीद थी कि श्रावणी मेला शुरू होने के पहले लाइट की मरम्मत की जाएगी। लेकिन सिर्फ कुछ जगहों पर ही लाइट मरम्मत किया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: श्रावणी मेला 2026 की व्यवस्था में नगर निगम पूरी तरह फेल : बिनोदस्ट्रीट लाइट की स्थिति मखदुमपुर मुसी मोड़ से बराबर गायघाट तक सड़क के दोनों और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है। लेकिन उचित देखभाल के अभाव में कई जगहों पर लाइट खराब है। मेला शुरू होने के बाद मखदुमपुर मोड़ से लेकर मकरपुर मोड तक और मकपा से लेकर गायघाट तक लाइट की मरम्मत की गई है। लेकिन मकरपुर मोड से मकपा के बीच की लाइटें खराब हैं। लाइट खराब रहने के कारण करीब 4 किलोमी...