जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: कलेर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम आग्नूर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भीम रजक की मौत के बाद ग्रामीणों ने सोमवार को दो घंटे तक आगानूर बाजार को बंद रखा। स्थानीय देवी मंदिर परिसर में शोकसभा का आयोजन कर लोगों ने उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किए। शोकसभा में स्थानीय मुखिया सरपंच तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सहित गांव के तथा दर्जनों लोग शामिल हुए। मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार बाजपेई ने बताया कि भीम रजक गांव के प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनकी मौत से आग्नूर गांव एक सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: भीम रजक की मौत पर सामाजिक न्याय संघर्ष समिति कार्यालय में शोक सभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...