जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में सोमवार को साइबर खतरों एवं उनके निवारण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों और शोधकर्ताओं को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। बताया गया कि वर्तमान समय में इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और तकनीकी जानकारी का महत्व भी बढ़ गया है। कार्यक्रम के संरक्षक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के निदेशक प्रो. अमित पात्रा हैं। संस्थान के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण विभाग के प्रो. सोमनाथ त्रिपाठी संयोजक तथा प्रो. जिमसन मैथ्यू समन्वयक हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल के दौरान रहें सतर्क वहीं, राजकीय अभियंत्...