जहानाबाद, अगस्त 21 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले में सांप काटने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। सांप के काटने से दो लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में मुंगीला पटना निवासी 45 वर्षीय विजय पासवान और छतरपुर निवासी आठ वर्षीय अनामिका कुमारी शामिल हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रमन आर्य भट्ट ने बताया कि सांप के काटने से जख्मी होकर दो लोग अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें एक आठ वर्षीय बच्ची और एक 45 वर्षीय अधेड़ शामिल हैं। दोनों का इलाज किया जा रहा है और फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। चिकित्सक ने बताया कि सांप के काटने से जख्मी लोगों के अस्पताल पहुंचने की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन दो से तीन लोग सांप के काटने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंच रहे...