जहानाबाद, सितम्बर 22 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सहार पुल के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रोहिणी गांव निवासी गुलिजा खान (25) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। बताया गया कि गुलिजा खान बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद गुलिजा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक जख्मी घटना की जानकारी मिलने पर जिला मुखिया महासंघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी का हाल जाना। फोट...