जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के घोसी गांव में सर्प दंश से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । दरअसल काम करने के क्रम में घोसी निवासी प्रीति देवी नामक एक महिला को विषैले सांप ने डंस लिया जिससे वह महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बाद में जब महिला मूर्छित होने लगी तो उसे अस्पताल लाया गया। जख्मी महिला प्रीति देवी के परिजनों ने बताया कि वह महिला घर में बेसिन में हाथ धो रही थी। इसी बीच बेसिन के नीचे बैठा सांप ने उसे डस लिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को परिजनों के द्वारा तत्काल इलाज को लेकर पीएचसी घोसी लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : विषैले सांप के डंसने से नावालिग बच्ची की मौत यह ...