जहानाबाद, जुलाई 21 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता । एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर शकूराबाद थाने की पुलिस ने महुआ शराब के खिलाफ अभियान चलाकर सरैया बाजार स्थित दादर पईन के समीप से 80 लीटर महुआ शराब बरामद किया है जबकि भारी मात्रा में जावा महुआ को भी पुलिस ने नष्ट कर दिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि सरैया बाजार स्थित दादर पइन के पास भारी पैमाने पर शराब की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना के मुताबिक एसआई ध्रुवनाथ बैठा के नेतृत्व में छापेमार दल का गठन कर ज्योंहि वहां पर छापेमारी कराई गई। शराब कारोबारी पुलिस को देख भागने लगे हालांकि भागने में दो महिला शराब कारोबारी सफल हो गईं। उन्होंने बताया कि राज रति देवी व मालो देवी के द्वारा वहां पर शराब की खरीद बिक्री की जा रही थ...