जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: मंत्री ने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा आंगन का मिलन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई काको, निज संवाददाता। प्रखंड के अमथुआ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार को 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने देशभक्ति गीत और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि 'आंगन का मिलन' बिहार सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और विकास की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सर...