Jahanabad News: समय सीमा के भीतर करें सीएमआर की आपूर्ति
जहानाबाद, जुलाई 7 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया की अध्यक्षता में खरीफ़ विपणन वर्ष (2025-26) अंतर्गत चावल आपूर्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंडवार सीएमआर प्राप्ति एवं आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों एवं राइस मिल संचालकों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिल संचालकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आपूर्ति प्रक्रिया पूर्ण किया जाए ताकि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.