जहानाबाद, अगस्त 5 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जिले के सभी थाना अध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी थाना अध्यक्षों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, प्रत्येक अभियुक्त की गिरफ्तारी करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें।

बैठक के दौरान निर्देश उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को चौकीदारों के माध्यम से चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तत्परता के साथ रात्रि गश्ती करें तथा बैंक, पेट...