जहानाबाद, अगस्त 31 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। नगर परिषद के सफाई मजदूरों की 10 सूत्री मांगों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने से मजदूरों में नाराजगी है।

मांगों पर चर्चा सोमवार को सफाई मजदूर कामगार यूनियन के बैनर तले अंबेडकर नगर में बैठक हुई। बैठक में भाकपा-माले राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव समेत दर्जनों सफाई मजदूर शामिल हुए। रविन्द्र यादव ने कहा कि 10 अगस्त को नगर परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने 30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई।

सामाजिक स्थिति उन्होंने कहा कि सफाई मजदूरों को मात्र सात-आठ हजार रुपये मजदूरी दी जा रही है और पीएफ के नाम पर राशि काटे जाने के बावजूद उसका लाभ मजदूरों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने सफाई मजदूरों को कम से कम 18 हजार रुपये वेतन, स्...