Jahanabad News: सपेरा को सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले के रामापुर मुसहरी में सांप के काटने से 35 वर्षीय मिंटू सपेरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मिंटू सपेरा अलग-अलग गांवों में जाकर सांप पकड़ने का काम करते हैं। वे दूसरे घर से एक सांप पकड़कर लाया था। उसी सांप ने सोमवार की सुबह उसे काट लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि मिंटू सपेरा की स्थिति अब खतरे से बाहर है। हालांकि, उनकी निगरानी में इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.