जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: सुबह नौ बजे से लेकर साढ़े नौ और दोपहर में दो सी तीन बजे तक नहीं थे कोई डाक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित दो चिकित्सकों से स्पष्टीकरण, कार्रवाई का निर्देश जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। सदर अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को दो बार चिकित्सक गायब रहे।

डॉक्टरों की अनुपस्थिति जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी हुई। सुबह में आठ बजे चिकित्सकों की ड्यूटी शिफ्ट समाप्त होने के बाद आठ बजे से दो बजे तक ड्यूटी वाले चिकित्सक इमरजेंसी से गायब रहे। जिसके कारण सुबह में नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक इमरजेंसी बिना चिकित्सक के संचालित रहा। हालांकि बाद में सेवानिवृत चिकित्सक डा. बीके झा को आपत सेवा के लिए बुलाया गया। इस मामले में जिलाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभारी अधीक्षक को दो चिकित्सकों से स्पष्टीकरण करने...