जहानाबाद, सितम्बर 8 -- Jahanabad News: वीरुपुर गांव में पसरा मातमी सन्नाटा घोसी, निज़ संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के वीरुपुर गांव में मंगलवार की शाम उस समय फिर चीख पुकार मच गयी जब घायल रघुवीर की मौत की खबर गांव पहुंची। गौरतलब हो की रविवार की दोपहर एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक पर सवार रघुवीर के साथी राजवीर की इलाज के क्रम में जहानाबाद सदर अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं रघुवीर को सदर अस्पताल से विशेष इलाज को लेकर पटना पीएमसीएच भेजा गया था। जहां वह इलाजरत था। इलाज के क्रम में मंगलवार की दोपहर रघुवीर ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों में चीख पुकार मच गयी। इस संदर्भ में डीएसपी सह थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने रघुवीर की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाज के क्रम में पीएमसीएच में उसकी ...