Jahanabad News: संवेदनशील क्षेत्रों का एसपी ने लिया जायजा, दिए कई निर्देश
जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराने को लेकर एसपी ने जहानाबाद शहर और ग्रामीण इलाके के बाजारों के कुछ संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न पूजा पंडालों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख आवागमन मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। पूजा कमेटी के लोगों से भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और निगरानी के इंतजामों की जानकारी ली। एसपी के साथ एएसपी मनोज कुमार पांडेय, एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी, नगर थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद व अन्य पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे तथा पुलिस बल की तैनाती की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को पूजा के समापन तक लगातार गश्त और निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.