जहानाबाद, जुलाई 4 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। सदर प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह बजरंगबली एवं विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 351 महिला व पुरुष श्रद्धालु रंग-बिरंगे लाल पिला वस्त्र पहन कर एवं माथे पर कलश लेकर रसीदपुर गांव स्थित यज्ञ स्थल से शकुराबाद बाजार होते हुए वलदैया नदी घाट पहुंचे जहां स्वामी श्री श्री 1008 वेंकटेशाचार्य जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया और पुन: यज्ञस्थल पर भक्ति गीत गायन पर झूमते गाते पहुंचे जहां कलश का स्थापना किया गया।

यज्ञ का महत्व श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन से आसपास का इलाका भक्ति मय हो गया है। कलश शोभा यात्रा के दौरान गाजे बाजे के...