Jahanabad News: श्रीबाबू की जयंती में शामिल होने पटना रवाना हुए सैकड़ों लोग
जहानाबाद, अक्टूबर 25 -- Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता। िबहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को जहानाबाद जिले से सैकड़ों लोग रवाना हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार और श्रीबाबू के अनुयायी पूर्व मुखिया रुद्रेश शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह बिहार के नव निर्माता थे। उन्होंने जाति-धर्म से ऊपर उठकर राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि श्रीबाबू के नेतृत्व में बिहार में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिला और विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। उनके योगदान के कारण आज भी लोगों के मन में उनके प्रति गहरी श्रद्धा है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: श्री बाबू की जयंती समारोह में शामिल होने वाहनों का काफिला पटना रवाना समारोह में शामिल होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.