Jahanabad News: शिकायतों के निष्पादन में जवाबदेही सुनिश्चित करें
जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 16 लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। एवं सभी थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने थाना में जनता के समस्या सुनेंगे एवं त्वरित निष्पादन करेंगे इसमें किसी तरह के लापरवाही शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.