जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। भारतीय सेना के शहीद जवान अभिषेक रंजन के परिजनों से शुक्रवार को एसपी कोटा कुमार मिलकर संवेदना व्यक्त की। शहीदअभिषेक रंजन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगांवां गाँव के निवासी थे। दु:खद एवं शोकाकुल घड़ी में उक्त वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने एसपी गए थे। उन्होंने जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बँधाया तथा अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कर कहा कि ईश्वर दिवंगत वीर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। फोटो- 16 अक्टूबर जेहाना- 24 कैप्शन- शहर से सटे धनगांवा गांव में शुक्रवार को मृत जवान के घर परिजनों को सांत्वना देते एसपी कोटा किरण कुमार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...