जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता शहर तेलपा खेल मैदान में रियूनियन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का आयोजन 9 से 13 नवंबर तक किया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को क्रिकेट पिच निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। टूर्नामेंट में अरवल और औरंगाबाद के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह सुपर जायंट्स, राजगुरु वॉरियर्स, वीर कुंवर सिंह लायंस रोवर, सम्राट अशोक पिच मास्टर, सुखदेव सिंह वन फॉर ऑल और आजाद फील्ड फोर्स नाम की टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें 30 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी भाग लेंगे, जबकि 55 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- एक ही मैच में लाल-सफेद गेंद, लड़के-लड़कियां तय करेंगे जीत-हार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...